
जिम्मेदार अनजान
सफाई कर्मी के ना आने से बजबजाती है गांव की नालियां
कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज तहसील के अंतर्गत ग्राम भखौरा माफी पोस्ट गंडारा की गांव की नालियां बस बजाती हुई दे रही है l भयानक बीमारियों को दावत देकर फैला रही है संक्रमण जिससे गांव के काफी लोग इस गंदगी से होने वाली बीमारियों से बहुत ही परेशान हैं l ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव में जितने भी नालिया है सब गंदगी से भरी पड़ी है और इस गांव में कौन सफाई कर्मी है गांव वालों को पता ही नहीं है l ग्रामीणों का आरोप है कि हमारे गांव में सफाई कर्मी का तो कभी दर्शन ही नहीं होता है l
ग्रामीणों ने कई बार लिखित प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को भी दिया है लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है l गंदी नालियों से फैल रही है तरह-तरह की नई बीमारियां और स्वच्छ मिशन को दिखाया जा रहा है अंगूठा l











