बहराइच : थाना फखरपुर में वादी संवाद दिवस पर प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

फखरपुर/बहराइच। थाना फखरपुर में बुधवार को वादी संवाद दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने लंबित प्रार्थना पत्रों पर विवेचना कर लोगों की बात सुनी। 10 नए प्रार्थना पत्रों का आपसी सहमती पर तत्काल निस्तारण किया ।वादियों ने अपने मुकदमे की प्रगति पर पूछताछ की थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने सभी वादियों को वादी दिवस पर बुलाकर सघन पूछताछ की दोषियों पर उचित कार्रवाई की व नए प्रार्थना पत्र पर तत्काल संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या सुनी दोनों पक्षों के आपसी समझौते पर सुलह कराकर प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया l  दोनों पक्षों का मुंह मीठा कराकर खुशी-खुशी घर भेजने का काम थानाध्यक्ष फखरपुर ने किया इस मौके पर उप निरीक्षक आरपी मिश्रा हेड कांस्टेबल सूरज कुमार गौड़ अश्वनी कुमार भी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...