बहराइच : गैस सिलेंडर से विस्फोट लगी आग, चार ग्रामीणों की झोपड़ी जलकर राख

मिहींपुरवा/बहराइच l मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुडवा में बीती बृहस्पतिवार रात लगभग 8:00 बजे ननकई पत्नी मनोज अपने झोपड़ी में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर से जुड़े चूल्हे का इस्तेमाल करने के लिए गैस को खोल कर माचिस लेने के लिए चले गए इसी बीच गैस लीक होने के कारण  झोपड़ी में गैस फैल गई l जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस को जलाया फैली गैस में आग लग गयी, जिससे गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया जिसकी जद में तीन और झोपड़ियां भी जलकर राख हो गई, इस अग्निकांड में एक नई मोटरसाइकिल , नगदी बर्तन, कपड़े व दैनिक वस्तुएं जलकर खाक हो गई l ग्रामीणों के प्रयास से ट्यूबवेल व हैंडपंप की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर छोटी दमकल की गाड़ी भी पहुंची।

सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हलके के लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच कर नुकसान का आंकलन किया गया। इस अग्निकांड में किसी प्रकार के मनुष्य, पशु ,जीव की कोई हानि नहीं हुई है। इस अग्निकांड में ननकी पत्नी मनोज, संतोष पुत्र रामसेवक, रेशमा पत्नी रिंकू की आवासीय झोपड़ी बडके  की गैर आवासीय झोपड़ी जल गई है।

खबरें और भी हैं...