बहराइच: भाला मारने से घायल गौवंश की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने नही दर्ज किया मुकदमा

दैनिक भास्कर ब्यूरो

जरवल/बहराइच। तीन दिन पूर्व गांव के ही एक युवक ने गौवंशीय मवेशी को भाला मारकर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मवेशी के शरीर से भाला निकलवाकर इलाज शुरू कराया,लेकिन तीन दिन बाद इलाज के दौरान घायल गौवंशीय मवेशी की मौत हो गई। पुलिस ने गौवंश मौत मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

जरवल रोड़ थानाक्षेत्र के पट्टी ताहा गांव के ग्रामीण अमेरिका , रामजस,हनुमान और प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गांव के ही नियाज पुत्र मुरशिद ने गोवंशीय मवेशी को भाला मारकर घायल कर दिया।

पेट में भाला लगने से गोवंश इधर-उधर झटपटाता रहा।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जरवल चौकी पुलिस ने गोवंश के शरीर से भाला निकलवा कर उसका इलाज करवाया, लेकिन तीन दिन बाद गौवंशीय मवेशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जरवल चौकी इंचार्ज आर. एस.यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। भाला मारने वाला युवक फरार है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...