बहराइच : स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर प्रभारी ने दवा खाकर किया प्रोग्राम का आगाज

मिहींपुरवा/बहराइच l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर प्रभारी अनुराग वर्मा एवं ग्राम प्रधान मोतीपुर अजय कुमार वर्मा द्वारा दवा खाकर फाइलेरिया रोग प्रोग्राम का शुभारंभ किया तथा प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर में मौजूद 120 बच्चों को दवा खिलाई तथा प्रभारी अनुराग वर्मा ने बताया कि फाइलेरिया रोग से छुटकारा पाने के लिए 2 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को इस दवा का सेवन करना है केवल गर्भवती महिलाएं और अत्यधिक बीमारों को इस दवा का सेवन नहीं करना है उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा से राष्ट्रीय फाइलेरिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम किया जा रहा है एवं हमारी कोशिश है कि पूरे क्षेत्र में इस दवा को खिलाई जाए जिससे इस रोग से छुटकारा मिल सके हमारी छोटी सी कोशिश हमारे परिवार एवं समाज को इस  रोग से दूर रख सकती है इसलिए सभी को इस  दवा का सेवन करना है ।

यह अभियान 12 मई से 27 मई तक चलेगा । इस कार्यक्रम के दौरान एच ई ओ जुगल किशोर चौबे, अजय कुमार यादव, बीएमसी अर्पित, आनंद जायसवाल, आशा संगिनी स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित अध्यापक बच्चे मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...