
दैवीय आपदा की मार कर्ज में डूबे किसान !
भास्कर ब्यूरो
जरवल/बहराइच। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों को कर्ज में डुबो दिया है l खेतो में भरा बरसाती पानी की वजह से छोटे बड़े किसान साग सब्जी तक की बोवाई नही कर पा रहे हैं। इलाकाई किसानों ने जो हांड तोड़ मेहनत से केले की खेती की उनकी खड़ी फसल भी बर्बाद हो रही है जिससे अन्नदाताओं को कुछ समझ में नही आ रहा है। कि वे लोग उधारी पर जो खेती किए हैं साहूकारों के कर्ज कैसे उतारेगे। त्योहार को मनाना भी किसानों के सामने बड़ी समस्या आन पड़ी है।
क्या बोल रहे किसान
जरवल। जरवल निवासी प्रगति शील किसान हाजी गुलाम मोहम्मद कहते है असमय हुई बरसात ने किसानों को तबाह करके रख दिया है।जिससे छोटे बड़े किसानों की कमर ही टूट गई है।ऊपर से अन्नदाता साहूकारों के कर्जदार भी हो गए। दूसरी तरफ कस्बे के रहने वाले छोटे किसान संतोष श्रीवास्तव कहते है भइया केला धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है खेतो का पानी निकल नही रहा त्योहार कैसे मनाए किसानी का कर्ज कैसे चुकता करे सोच कर दिल घबड़ा रहा है। सरकार किसानों को दैवीय नुकसान का मुवावजा देना चाहिए।










