
कैसरगंज/बहराइच l विकासखंड कैसरगंज अंतर्गत तैनात सफाई कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित की गई l इस बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश कुमार चौधरी ने की, बैठक को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारियों को निर्देशित हुए कहा कि अगर किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी कर्मचारी द्वारा सफाई में अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी अगर किसी ग्राम प्रधान द्वारा या सचिव द्वारा कोई भी लिखित सफाई के शिकायत आती है तो तत्काल प्रभाव से उसे दंडित किया जाएगा l
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समय से पहुंचकर लाइव लोकेशन फोटो और कार्य करते हुए फोटो ग्रुप पर डालें जिससे आपकी उपस्थिति मान्य की जाए किसी इमरजेंसी में अगर आप द्वारा फोटो नहीं पहुंचती है तो एक हार्ड कॉपी कार्यालय जाकर जमा करें प्रत्येक माह मे एक बैठक समस्त कर्मचारियों द्वारा की जाएगी जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है जिसमें ग्राम पंचायत में कार्य का रोस्टर और कार के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा l
इस मौके पर हरीश कुमार राजेश कुमार सिंह रिजवान सिद्दीकी विनोद कुमार यादव हंसी तेज बहादुर यादव राम कुमार सरोज मृत्युंजय सिंह जय प्रकाश राव मोहम्मद हाशिम दिलीप धवन मृत्युंजय सिंह नसीम अहमद अक्षिता श्रीवास्तव हसीब अहमद सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे l










