बहराइच: डीएम और एसपी संग विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया राहत किट

फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l तहसील कैसरगंज के बाढ़ राहत क्षेत्र के लोगों को बाढ़ राहत पैकेज का वितरण किया गया था। इसी क्रम में कुछ छूटे हुए लाभार्थियों को आज तहसील प्रांगण में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ,पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी व कैसरगंज विधायक आनंद यादव व जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ राहत किट का वितरण किया।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्रा ने कहा कि आज छूटे हुए लाभार्थियों में गोडहिया नम्बर 1 व 2 के लाभार्थियों को 1100 राहत किट का वितरण किया गया।सर्वे कराकर जिनकी मकान गिरे हैं उनको मुआवजा व मकान दिया जा रहा है।जिनके फसलों का नुकसान हुआ था उनको मुवाज़ा दिया जा रहा है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल,तहसीलदार अमर चंद वर्मा नायब तहसीलदार अलपिका वर्मा, प्रभात सिंह,मुनीम जी,सी पी सिंह,अजय सिंह विसेन प्रधान प्रतिनिधि बलराम यादव आदि लोग मौजूद रहें l

खबरें और भी हैं...