बहराइच: परमहंस स्पोर्टिंग क्लब बिरथाना ने बढ़ौली को हराया, जीत और हार खेल का एक हिस्सा है- मनीष सिंह

जरवल/बहराइच। जरवल विकास खण्ड अन्तर्गत ठाकुरन पुरवा प्रीमियर लीग रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न ग्राम पंचायत भौली के मैदान पर चल रही ठाकुरन पुरवा प्रीमियर लीग रोल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला परमहंस स्पोर्टिंग क्लब बिरथाना और बड़ौली की टीमों के बीच हुआ इसमें बिरथाना की टीम विजय रही। फाइनल मुकाबले में बड़ौली ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 98 रन बनाऐ जवाब में परमहंस स्पोर्टिंग क्लब के ओपनर बल्लेबाज बिना विकेट खोए फाइनल मुकाबला जीत लिया है ।

बताया जा रहा है कि विजेता टीम के कप्तान अरून को मुख्य अतिथि मनीष प्रताप सिंह बबलू भैया पूर्व ब्लाक प्रमुख जरवल व वर्तमान ब्लाक प्रमुख जरवल विपेन्द्र प्रताप  सिंह ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व 11000  रूपये देकर सम्मानित किया l उपविजेता बड़ौली को मेडल के साथ 5100 देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि जीत और हार खेल का एक हिस्सा है हमें हमेशा स्वास्थ्य मन भाव से खेल में प्रतिभाग करना चाहिए खेल में ही टीम भावना जागृत होती है।

वहीं बिरथाना के मैन ऑफ द मैच सैफ अली को दिया गया 32 बॉल में 56 रन बनाए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आसिफ 3 ओवर 25 रन 4 विकेट मोहम्मद आदिल 3 ओवर  35 रन 4 विकेट शिबू 3 ओवर 17  रन 1  विकेट  सैफ अली   3 ओवर 1  विकेट 15 रन सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक अंकुर सिंह बृजेश सिंह मुख्तार फरहान प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभा रहे अवधेश सिंह बबलू सिंह दारा सिंह सुनील सिंह ललित अनूप विनय सिंह राणा आदि रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

17 + = 24
Powered by MathCaptcha