बहराइच : बाढ़ में फंसे लोग बुखार जैसी बीमारियों से हो रहे पीडित वीडियो ने नाव से जाकर बटवाई दवा

बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा पांच हजार लोगों को कराया भोजन

फखरपुर/बहराइच l फखरपुर ब्लॉक के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में है l बाहर व बंधे  वालों को तो मदद जस तक पहुंचाई जा रही है मगर गांव के अंदर  फंसे लोगों का कोई पुरसाहाल नही है l त्यौहार भी आ रहा है l बबुरी अलीपुर दरोना समदा संगवा के बबुरी गांधी गंज मंझारा तौकली ऐसे गांव हैं जहां पर प्रशासन की दवा आदि मांग की गई है l लोग दवा के लिए परेशानी का सामना कर रहे है और नाव की व्यवस्था की जाए कृष्ण मुरारी अशोक ने बताया काफी लोगों को बुखार की समस्या हो गई है l कोई टीम अभी तक गांव के अंदर खबर लेने नही आई है।

बीडीओ शैलेन्द्र कुमार ने बताया नाव  द्वारा लगातार हम मद्त को ततपर है l दवा व खाना का वितरण किया जा रहा है। आज बाढ़ राहत चौकी नन्दवल दीकुलिया वह बिलहरी में  पीड़ितों को राहत सामग्री के पैकेट वितरण किए बीडीओ ने बताया आज नंदवल में स्थापित कम्युनिटी किचन में  लंगर व्यवस्था के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन कराया गया तथा लगभग 5000 लंच पैकेट का वितरण कराया गया।

अपनी टीम के साथ भोजन करके उसकी गुणवत्ता की जांच भी की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह प्रधान बेलाहरि लल्लू आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...