
कैसरगंज/बहराइच l नगर पंचायत कैसरगंज के ग्राम चकपिहानी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सत्यभूषण सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसकी शुरुआत चकपिहानी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से हुई। इस अवसर पर डॉ. सत्यभूषण सिंह ने कहा कि अपने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वृक्षारोपण का अभियान चलाने और उसके प्रति जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। हम एक अभियान चलाकर पूरे नगर पंचायत कैसरगंज के क्षेत्र को ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों से आच्छादित करेंगे।
आज इस अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया है। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकपिहानी के प्रधानाध्यापक उमा प्रसाद, वन रक्षक कमलेश कुमार, सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी देवव्रत आर्य, शिक्षामित्र सत्यपाल जायसवाल, समर विजय सिंह, पत्रकार एस के गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, आशीष कुमार साहू, अलखनाथ साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।










