
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
जरवल/बहराइच। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जरवलरोड थाना प्रभारी विनोद कुमार राव ने पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत अहाता का भ्रमण किया। ग्राम पंचायत में स्थापित पोलिंग बूथ का निरीक्षण का निरीक्षण कर चुनाव सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की।
क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त करते हुए अहाता ग्राम पंचायत में शस्त्र धारकों का सत्यापन भी किया। ग्रामीणों से क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अपराध और अपराधियों के बारे में सूचना पुलिस को देने की अपील की।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X













