
मिहींपुरवा/बहराइच l पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार छठ पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाने की जोर शोर से तैयारी चल रही है इस दौरान घाटों पर वेदीयो के रंग रोगन साफ-सफाई तथा रात्रि में लाइट आदि की व्यवस्था करने में सभी लगे हुए हैं ।
मिहींपुरवा तहसील के अंतर्गत पुरैना रघुनाथ, सर्रा कला, पडरिया, चहलवा, महाराज सिंह नगर, बड़खडिया, सुजौली ,राजापुर कतर्निया, पेटरहा आदि गांव के समीप घाटों पर तैयारी जोर शोर से चल रही है इस दौरान मिहींपुरवा बाजार में काफी भीड़ विभिन्न फल, मिठाई पूजा से संबंधित सामग्री खरीदारों की भीड़ दिखाई पड़ रही है मालूम हो कि मिहींपुरवा तहसील के अंतर्गत लगभग 70 फीसद पूर्वांचल के लोगों का निवास है ऐसे में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है यहां तक की मूलनिवासी भी छठ पूजा का त्यौहार आस्था से मनाने लगे हैं।
ऐसे में मिहींपुरवा एकमात्र बड़ी बाजार होने के नाते पूरे बाजार में सैकड़ों फलों की दुकानें मिठाई एवं पूजा संबंधित सामग्री की दुकानें सजी हुई है ऐसे में बाजार में आवागमन प्रभावित ना हो इसके लिए थाना प्रभारी मोतीपुर ने चौराहों पर पुलिस तैनात कर रखी है तथा लगातार कस्बे में गस्त कर रहे हैं। रविवार शाम को छठ की पूजा हेतु महिलाएं घाटों पर निर्जला व्रत रखकर पहुंचेंगी तथा प्रातः उगते हुए सूर्य देवता को अर्ध्य देकर पूजा की समाप्ति होगी ऐसे में मिहीपुरवा बाजार में काफी चहल-पहल दिखाई पड़ रही है।










