बहराइच : एसडीएम ने अतिक्रमण को लेकर बैठक कर व्यापारियों को दिशा निर्देश दिए

नानपारा/बहराइच l एसडीएम अजीत परेश ने शनिवार की शाम आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में एक बैठक करके व्यापारियों को शासन की मंशा अवैध अतिक्रमण के संबंध में बताया उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण ना करें वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया ना मानने वाले  के ऊपर  कार्रवाई होगी।

इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ अन्य व्यापारी सभासद और संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के नेतृत्व में मुख्य बाजार में पुलिस और एसडीएम ने रूट मार्च किया व्यापारियों को समझाया कि अतिक्रमण ना करें ना मानने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी l

खबरें और भी हैं...