बहराइच : एसडीओ ने दो दर्जन बकायेदारों का काटा कनेक्शन दस का बढ़ाया लोड

फखरपुर/बहराइच। कैसरगंज के अधिशाषी अभियंता की ओर से मंगलवार को जैतापुर व वजीरगंज बाजार में बिजली चोरी रोको अभियान के तहत दर्जनों बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। जबकि दस के कनेक्शन का भार बढ़ाया गया। पॉवर कार्पोरेशन की ओर से विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है।
मंगलवार को कैसरगंज परिक्षेत्र के अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में टीम ने वजीरगंज जैता पुर बाजार में भ्रमण किया।अवर अभियंता विजय तिवारी ने बताया कि वजिरगंज बाजार निवासी रमन सिंह पुत्र शिव नारायन, हाजी शाह मोहम्मद, मकबूल हुसैन, खलीबुन पत्नी अली अहमद, ऐनुल हक का बिजली भर कम था।जिसे बढ़या गया है और दस हजार से ऊपर बकाया दारों का कनैक्शन विछेद किया गया है।अभी और कनेक्शनों की जांच चल रही गलत पाए जाने पर अन्य विधिक कारवाही भी की जायेगी।

खबरें और भी हैं...