बहराइच : बीआरसी भवन तजवापुर मे शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षामित्र

बहराइच । शिक्षा मित्रों का उत्पीडन कर रहा बीईओ तजवापुर शुक्रवार को बीआरसी भवन तजवापुर का घेराव करेंगे शिक्षामित्र बीईओ तजवापुर अनुराग मिश्र शिक्षा मित्रों का मानदेय का बिल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजते हैं उसमे शिक्षा मित्रों की उपस्थिति अप्राप्त कर देते हैं l उक्त बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बुधवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया l

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में चार शिक्षा मित्रों का उपस्थित अप्राप्त भेजा जिस कारण चार शिक्षा मित्रों का मानदेय रुक गया l मार्च महीने के बिल  में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष का उपस्थित अप्राप्त लिखकर भेजा गया जिलाध्यक्ष ने तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर चार शिक्षा मित्र सहित जिलाध्यक्ष ने अपना मानदेय बिल में जोड़ाया संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अप्रैल माह की जो बिल गयी उसमें भी उपस्थित अप्राप्त लिखकर बीआरसी पर तैनात शिवम् मिश्रा ने जान बुझकर शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष की उपस्थिति अप्राप्त लिखकर भेज रहा है l

शिक्षा मित्र और संगठन के जिलाध्यक्ष के साथ हो रहे उत्पीडन के कारण शुक्रवार को बीआरसी तजवापुर का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी l

खबरें और भी हैं...