
फखरपुर/बहराइच l फखरपुर क्षेत्र में कुंडासर के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने पर दी एसओ परमानन्द तिवारी द्वारा खनन विभाग को बुलाकर मिट्टी सहित ट्रैक्टर और ट्राली थाने ले आए और सीज कर दिया खनन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया पकड़े गए ट्रक्टर ट्रालियों पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। एसओ परमानन्द तिवारी ने बताया पकड़े गए ट्रक्टर ट्राली बौडी थाना क्षेत्र के डिहवा व नन्दवल क्षेत्र के है। अबैध खनन वालो पर इसी तरह लगातार कार्यवाही चलती रहेगी।










