बहराइच : कैंसर रोगियों के लिए विशेष शिविर लगाया गया

नानपारा/बहराइच l मारवाड़ी युवा मंच की ओर से नारायणी हॉस्पिटल नानपारा पर कैंसर रोगियों से संबंधित एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कैंसर रोगियों के लिए विशेष रूप से बनाई गई एक  वैन को लाया गया जिसमें आधुनिक मशीनें उपलब्ध रही जिनके माध्यम से कैंसर रोगियों की जांच शुरू की गई ।

इस मौके पर विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे इस कैंप में करीब 200 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया इस संबंध में  शिविर के प्रमुख डॉक्टर अरविंद शुक्ला ने बताया कि कैंसर की जानकारी के लिए जांच शिविर लगाया गया है इसमें हर प्रकार के कैंसर की जांच की जाएगी ब्लड यूरीन से संबंधित जांच की जाएगी जांच के उपरांत बीमारी का पता लगने पर जहां जैसी सुविधाएं हैं वह सुविधाएं मरीज को प्रोवाइड कराया जाएगा उन्होंने बताया कि  मोतीपुर, नानपारा तहसील में डायलिसिस के लिए मशीन उपलब्ध नहीं है जल्द ही नारायणी हॉस्पिटल में डायलिसिस की सेवाएं कम से कम शुल्क पर दी जाएगी आयोजित शिविर में डॉ राहुल अग्रवाल ,डॉक्टर अंकिता मातन हेलिया , डॉ मंजरी तिवारी, आनंद पोद्दार आदि का योगदान रहा।

इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंची नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को कराने वालों को मैं बधाई देती हूं एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वह कार्य करेंगी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का प्रयास होगा ।

खबरें और भी हैं...