
न्युट्रन अध्यक्ष,अनुराग मंत्री व शबनाम बानो उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ निर्विरोध
बहराइच। उप्रजूहाशिक्षक संघ तेजवापुर का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्षजुहा.शिक्षक संघ श्रीमती शबनम बानो ने की। अधिवेशन के चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर एम० सिराजुद्दीन न्यूटन के अलावा कोई अन्य नामांकन न होने पर एम0 सिराजुद्दीन’न्यूटन’ को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर अनुराग मिश्र के अलावा कोई अन्य नामांकन न होने से अनुराग मिश्र निर्विरोध मंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर शबनम बानो के अलावा कोई अन्य नामांकन न होने से निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संयुक्तमंत्री (आरक्षित) पद पर पूर्व मंत्री कृष्ण देव सिंह के अलावा और संयुक्तमंत्री सामान्य पद पर श्रीमती मांडवी शाही के अलावा कोई अन्य नामांकन न होने से मांडवी शाही निर्विरोध निर्वाचित हुईं। शेष पदों पर ब्लॉक कार्यसमिति एक सप्ताह में कार्यकारिणी के पदों पर चयन करके ज़िला कार्यसमिति को अवगत कराएगी।
चुनाव कार्यक्रम का संचालन तेजवापुर के आदर्श शिक्षक एवं प्रवक्ता प्रकाश वर्मा ने किया। निर्वाचन के पर्यवेक्षक हुजूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरजू प्रसाद मिश्र रहे और चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र मौर्य अध्यक्ष-महसी और सुनील कुमार पांडे पयागपुर रहे।
समस्त अधिवेशन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वसी खान और महामंत्री कुमार अभय के अलावा विशेस्वरगंज अखिलेश मिश्र, ज़िला उपाध्यक्ष राम कुमार पांडेय एवं पूर्व जिला मंत्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव शिवपुर से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पायनियर पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आसिफ किरमानी का बड़ा सहयोग रहा और तेजवापुर की सम्पूर्ण कार्यसमिति ने किरमानी को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में आये सभी मतदाता/सदस्यों को नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रदेढ़ संयुक्तमंत्री न्यूटन ने आभार व्यक्त किया। अंत मे कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा सभाध्यक्ष शबनम बानो ने की।











