
नानपारा तहसील/बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 186 ग्राम स्मैक के साथ दो मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रूदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल विरेन्द्र गुप्ता, अतीक कुमार यादव, सौरभ कुमार व एसएसबी के सहायक कमांडेंट विधान चकमा, निरीक्षक अरुण कुमार सिंह,मुख्य आरक्षी शिवम गौड़, महिला आरक्षी संतोष, मेनका कुमारी के द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी के दौरान घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा से अभियुक्त अनीश उर्फ कालिया घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच को 113 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ व अभियुक्त राजू पुत्र सरदार अली निवासी लहरपुरवा ग्राम पंचायत सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को 73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 92 लाख रूपये आंकी गई है। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।











