
नानपारा/बहराइच l जुमे की नमाज पढ़ते समय मस्जिद की छत गिरने से एक कि मौके पर मौत एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत जुड़ा के खैरी पुरवा गावं में ग्रामीणों के सहयोग से पुरानी मस्जिद को शहीद कर नई मस्जिद का निर्माण किया जा रहा था। पुरानी मस्जिद का कुछ हिस्सा अवशेष था शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने आए ग्रामीणों को जगह कम पड़ने के कारण पुराने हिस्से में 8 लोग नमाज़ पढ़ने लगे इसी दौरान मस्जिद का पुराना हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया 8 लोग मलबे में दब गए जिसमें 52 वर्षीय मुलिम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इशहाद पुत्र सिताबअली उम्र 32वर्ष, करामत अली पुत्र शरीफ अली उम्र 28 वर्ष,अनवर अली पुत्र किन्ना उम्र 35 वर्ष,नफीस उर्फ कल्लू पुत्र जबीउल्ला उम्र 25 वर्ष,इसराइल पुत्र समीउल्लाह उम्र 32 वर्ष मुस्लिम पुत्र मुख्तियार उम्र 40 वर्ष ,गोबरे पुत्र शकूर उम्र 60 वर्ष,निसार पुत्र यासीन उम्र 32 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने इरश।द,अनवर अली, नफीस इसराइल तथा मुस्लिम को जिलाचिकित्सालय रिफर कर दिया गया जहाँ पर इरशाद की मौत हो गई।
जबकि अन्य घायलो का इलाज चल रहा है की घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजीत परेश प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना आकस्मिक हुई है मृतक दोनों लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।










