
पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक से कर चुका पीड़ित शिकायत।
बहराइच। मामला राम प्यारे पुत्र राम जियावन उर्म 70 वर्ष निवासी मजरा हजारी पुरवा ग्राम सभा व पोस्ट जगतापुर परगना फखरपुर थाना हुजूरपुर तहसील कैसरगंज जिला बहराइच का है। प्रार्थी राम प्यारे ने बताया की उनकी पुस्तैनी जमीन गाटा संख्या 35 रकबा 1,755 है जिसमे हम पांच भाई बराबर के हिस्सेदार है हमारे दो भाई पहले ही जमीन बाँट लिए थे उनके लडक़े पहले से उसी गाटे में अपना घर और दुकान बना के रहते है और हम तीन भाई एक में ही रहते थे। लेकिन हमारे बड़े भाई रामचन्दर पुत्र राम जियावन ने गाटे का कुक्ष अशं फर्जी तरीके से अपने पुत्रियों के नाम बैनामा कर दिया है। प्रार्थी ने इसके लिए उपजिलाधिकारी कैसरगंज के यंहा बटवारा का मुकदमा भी किया है। जो की अभी बिचाराधीन है।
प्रार्थी ने बताया की हमने गेंहू की फसल अभी खेत से काटी है लेकिन अब हमको विपक्षी खेत जोतने नही देते हैं । जब हम थाने जाते हैं तब थानेदार साहब भी यही बात कहते खेत जोतना मत।लेकिन न तो कोई कोर्ट का आदेश है न ही तहसील का आदेश आखिर क्यों रोकती है पुलिस।पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक से कर चुका है पीड़ित शिकायत।
देखना अब यह की अब नये थानेदार क्या दिला पाते है पीड़ित को इंसाफ ।











