
अधिक जलभराव के कारण 15 घण्टे से शव का नही हो पा रहा अन्तिम सँस्कार
कैसरगंज/बहराइच l थाना क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर 4 के मजरा नन्हू महतवपुरवा मे बीते शाम एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दीवार में दबकर मौत हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हुकुम यादव उम्र 60 वर्ष पुत्र मैंकू यादव अपने घर में बाढ़ के कारण अपने घर में तखत पर बैठा हुआ था की कच्चा मकान होने के कारण दीवाल उसके ऊपर गिर गई और उसी में दबकर उसकी मौत हो गई l
घटना की जानकारी परिजनों ने किसी तरह ग्राम प्रधान पवन यादव को दी पवन यादव ने दूरभाष के माध्यम से थाना प्रभारी कैसरगंज को सूचना दी गयी है l ग्राम प्रधान ने बताया कल शाम से लाश यथा स्थान घर पर लगभग 15 घंटे से लाश परिजनों के सामने रखी हुई है l लेकिन अंतिम संस्कार और पोस्टमार्टम का कोई उपाय नही हो पा रहा है l क्योंकि बाढ़ अत्यधिक होने के कारण घर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर बांध है लाश को वहां नाव के द्वारा ले जाकर पोस्टमार्टम के बाद ही बांध पर अंतिम संस्कार किया जाएगा l










