बाहुबली माफिया अतीक के गुर्गे असाद समेत 3 के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, पिछले नौ महीने से फरार चल रहे हैं आरोपी

माफिया अतीक अहमद और उनके गुर्गे अब किसी भी हाल में नहीं बच सकते हैं पुलिस की कड़ी कार्रवाई से इनकी खैर नहीं पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहे माफिया अतीक अहमद के गुर्गे असाद समेत तीन के घर रविवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। करेली पुलिस ने आरोपियों के चकिया और बक्शी बाजार स्थित घरों पर नोटिस चिपकाया। 

पिछले नौ महीने से फरार चल रहे हैं आरोपी

बता दे कि, नोटिस में आरोपियों को निर्धारित अवधि में कोर्ट के समक्ष हाजिर होने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर आरोपी

निर्धारित अवधि में आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। बता दे कि, असाद के अलावा जिन दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया, उनमें आरिफ उर्फ कछौली और तालिब शामिल हैं। तीनों आरोपी पिछले नौ महीनों से फरार चल रहे हैं।  और इन्होंने पुलिस की नाक में दम किया हुआ है। जानकारी के लिए बता दे, पिछले साल 31 दिसंबर को उनके खिलाफ करेली थाने में प्रॉपर्टी डीलर जीशान ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत कुल नौ लोग नामजद हैं।

कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए मांगी अनुमति

बता दे कि, करीब आठ महीने तक पुलिस इनकी तलाश करती रही जिसके बाद अली व एक अन्य आरोपी अमन सरेंडर कर जेल चले गए थे। लेकिन असाद, कछौली व तालिब अब तक नहीं पकड़े  जा सके हैं। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि तीनों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अगर निर्धारित समय में हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी जाएगी। जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद का गुर्गा असाद दो अन्य मामलों में भी फरार चल रहा है। पुरामुफ्ती में जीशान की ओर से ही दर्ज कराए गए मामले में भी वह वांछित है। इसके अलावा करेली में मोहम्मद आजम की ओर से 31 अगस्त को 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में लिखाए गए मुकदमे में भी वह आरोपी है।

खबरें और भी हैं...