बांग्लादेश में सियासी तस्वीर साफ: 299 में 165 सीटें जीत BNP ने साधा बहुमत का आंकड़ा

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बहुमत मिल गया है। पार्टी ने 299 सीटों में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। रहमान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, दोनों सीटों पर जीत हासिल हुई है।

वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को अब तक सिर्फ 45 सीटें मिली हैं। जमात चीफ शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है।

3 सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है। अब 206 सीटों के नतीजे सामने आए हैं। आम चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुईं। मतदान 4:30 तक चला। अभी कुल मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं।

बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई

बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।

दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे।

बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है।

जमात के हिंदू उम्मीदवार कृष्ण नंदी 50 हजार से ज्यादा वोट से हारे

खुलना-1 निर्वाचन क्षेत्र में जमात-ए-इस्लामी के हिंदू उम्मीदवार कृष्ण नंदी को 50 हजार से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा। अनौपचारिक नतीजों में BNP उम्मीदवार आमिर एजाज खान विजयी घोषित हुए हैं।

BNP के आमिर एजाज खान को 1,20,092 वोट मिले। वहीं जमात उम्मीदवार कृष्ण नंदी को 69,658 वोट मिले। इस तरह दोनों के बीच 50 हजार से अधिक वोटों का अंतर रहा।

BNP ने 165 सीटें जीतीं

बांग्लादेश चुनाव में BNP ने 165 सीटें जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब तक 299 में से 213 सीटों के नतीजे आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

2 + 4 =
Powered by MathCaptcha