
बाराबंकी। जनपद के टिकैतनगर में गोपाष्टमी के अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ माता की पूजन अर्चन किया।टिकैतनगर के गुरुद्वारा में मंगलवार के दिन गोपाष्टमी के विशेष अवसर पर बजरंग दल की इकाई भारतीय गोवंश रक्षण सवर्धन परिषद के पदाधिकारियों ने गौ माता की पूजा अर्चना किया और मिष्ठान खिलाया।
इस अवसर पर सह मंत्री युगल किशोर शुक्ल सहित पदाधिकारी राकेश कौशल गुडडू,धर्मराज उर्फ़ छंगू, सुभाष, शोमिल, चुलबुल शर्मा, मंतोष, सुधीर यज्ञसेनी, विष्णु यज्ञसेनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
















