भाकियू अंबावता की गरज से जिला प्रशासन बेकफुट पर

किसानो से की गई अभद्रता को लेकर भाकियू अंबावता ने किया प्रदर्शन

भास्कर समाचार सेवा मुजफ्फरनगर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया और भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने अधिग्रहित भूमि के मुआवजे और गन्ना मूल्य समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के हजारों कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग रखी की एनएच-58 में अधिग्रहित की गई किसानों की भूमि का उचित मुआवजा किसानों को तत्काल दिलाया जाए। मोहम्मद शाह आलम ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जिलाधिकारी को गत 29 नवंबर 2022 को किसानो की विभिन्न समस्याओं और भूमि अधिग्रहण का मुआवजा लेने के लिए ज्ञापन देने गए किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उस दौरान की जिलाधिकारी कार्यालय की सीसीटीवी वीडियो चेक किए जाए और मामले मे सख्त कार्रवाई की जाए। अंबावता के जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेड़ी पर व्यापार करने वाले एवं छोटे दुकानदारों के खिलाफ जीएसटी अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर अवैध वसूली की जा रही है उसको रोकी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति कुन्तल वर्तमान में दिलाया जाए और किसानों का बकाया भुगतान लेट होने पर किसान को उसका रुपया मय 12 प्रतिशत ब्याज के साथ दिलाया जाए। ये भी कहा कि किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों को खेती के लिए बुआई के समय डाई और उर्वरक खाद सुनिश्चित कराई जाए इस धरना प्रदर्शन के दोरान दूर दराज से आये अंबावता के पदाधिकारीयो मे राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने किसान साथियों में जोश भरते हुए अपनी बुलंद आवाज से प्रशासन को ललकारा और कहा हम दबे कुचले किसान जरूर हैं मगर अपना अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहां आपको यहां अधिकारी बनाकर जो भेजा गया है पीड़ित व मजदूरों की सुनवाई के लिए भेजा गया है यदि आपसे यह नहीं हो सकता तो आप अपना बस्ता उठाकर कहीं और चले जाएं तभी किसानों के बीच पहुंचे ऐस डीएम सदर साहब ने किसानों को आश्वासन देते हुऐ कहा सभी मांगों पर पूर्ण रूप से संज्ञान लिया जाएगा और कल 11: 30 बजें भाकियू अंबावता का 11, लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल की हम जिला अधिकारी मोहदे से मुलाकात कराएंगे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सैकड़ों पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम दूरदराज से आए सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व महिला शक्ति का दिल से धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...