बहराइच कस्बा मिहीपुरवा में विभिन्न स्थानों पर लगा जेष्ठ माह के दूसरे मंगल पर भंडारा

मिहींपुरवा/बहराइच l कस्बा मिहींपुरवा में जेष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर भक्तों को चखाया प्रसाद।
ग्राम प्रधान मिहीपुरवा अरविंद मद्धेशिया ने अपने साथियों सहित मिहीपुरवा कस्बे में अपनी प्रतिष्ठान के सामने स्टाल लगाकर भंडारे का आयोजन किया जिसमें कस्बे में आने जाने वाले सभी भक्तों  नागरिकों को प्रसाद वितरण करवाया इसी तरह राम जानकी मंदिर के सामने स्टाल लगाकर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया तथा व्यापार मंडल मिहीपुरवा अतुल चौधरी द्वारा अपने प्रतिष्ठान के सामने स्टाल लगाकर भारी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरण किया l इस दौरान कस्बे में काफी चहल-पहल रही भारी संख्या में  लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसी तरह पूरे कस्बे में कई स्थानों पर जेेष्ठ माह के दूसरे मंगलवार के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया कहीं छोला पूड़ी तो कहीं छोला चावल कहीं मीठी बूंदी का वितरण किया गया। 

जेष्ठ माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित हुआ भंडारा

कैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज तहसील मुख्यालय के निकट बरखुरद्वारापुर चौराहे पर जेठ महीने के दूसरे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मंडल के सदस्यों राहुल कुमार गुप्ता, आशीष कुमार साहू, नीरज कुमार गुप्ता, देशराज साहू व मूलचंद गुप्ता को किसान पी.जी. कॉलेज. बहराइच केअसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यभूषण सिंह, क्षेत्र के पत्रकार एस. के. गुप्ता व व्यापारी राम गोपाल साहू ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अरुण कुमार श्रीवास्तव,समर विजय सिंह, मोहित कुमार सिंह, हरिशंकर गुप्ता, अलखनाथ साहू, राम सतीश साहू, राम फेरन गुप्ता ननकऊ प्रसाद चौकीदार  सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...