विकास खंड कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन का धरना जारी

भास्कर समाचार सेवा
स्योहारा।
आवारा पशुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने ब्लॉक परिसर का घेराव किया। ब्लॉक परिसर में बांधे पशु, किसानों की मांग पशुओं को बांधने का इंतजाम किया जाए।

क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी छुट्टा पशुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ब्लॉक परिसर में इकट्ठा हुए। अलग अलग गांव से ट्राली में भरकर छुट्टा पशुओं को किसान लेकर ब्लॉक में बीडीओ कार्यालय के कक्ष के बांध दिए। बीडीओ से वार्ता से किसान नहीं माने तीन ट्रैक्टर ट्रालीओ से आए छुट्टा पशुओं को रेनी गौशाला में छुड़वाया गया। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों से आग्रह किया कि आगे और कोई किसान छुट्टा पशुओं को लेकर ब्लॉक न पहुंचे अगर आगे बात नहीं बनती तो महा पंचायत तारीख निश्चित होने के बाद ही किसान छुट्टा पशुओं को लेकर ब्लॉक पहुंचेंगे। इस अवसर पर गजराम सिंह, पृथ्वी सिंह, देवराज चौहान, आलोक सिंह, सत्यवीर सिंह, अवनीश कुमार, हरिओम यादव, अजीम खान आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...