
Delhi: यह बात तो आपने सोशल मीडिया पर देखी और पढ़ी ही होगी की भारत की फिल्मी दुनिया बॉलीवुड के एक तबके की नजदीकियां पाकिस्तान के साथ कुछ ज्यादा ही है। इसमें एक बड़ा नाम शाहरुख़ खान का है। शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) शुरू से ही पाकिस्तान के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर करते आये है। देश से बाहर दुबई में शाहरुख़ के घर और व्यापार कैसे फैले फुले, यह जाँच ला विषय है। पाकिस्तान पर भी कुछ भारतीय कलाकारों और फिल्मी स्टार्स को होने फायदे के लिए इस्तेमाल कर अपने प्रोपेगेंडा को सुचारु करने का आरोप लगता रहा है।
पाकिस्तान अपने अजेंडे को कश्मीर में युवाओं को भड़काने के लिए, कश्मीर के युवाओं को गुमराह करके अपने मनसूबे पुरे करने के लिए इस्केमान करता रहा है। पाकिस्तान ने हमेशा ही बॉलीवुड को अपना मोहरा बनाया है। आज इस षड्यंत्र पर भारतीय न्यूज़ चैनल ZEE NEWS ने बड़ी पड़ताल कर कुछ अकाम बाते और तथ्य सामने लाकर सबको हैरान कर दिया है। मीडिया चैनल ने बताया की जिन फिल्मी कलाकारों को देश के लोगों ने स्टार बनाया, उनकी तस्वीरें जब ऐसे लोगों के साथ सामने आती हैं, जो पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ काम कर रहे हों।
आज जी न्यूज़ के हवाले से बॉलीवुड में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ है। कश्मीर में अलगाववाद का समर्थन करने वाले के साथ बॉलीवुड सितारों के रिश्तों का खुलासा हुआ है। इसकी तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। चैनल के मुताबिक, टोनी अशाई (Tony Ashai) के साथ शाहरुख खान और गौरी खान के कारोबारी रिश्ते हैं। अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri khan) की प्रतिक्रिया या सफाई अभी नहीं मिल पाई है। अगर शाहरुख खान और गौरी खान का कोई जवाब आएगी, तो वह भी सामने आ ही जाना है।
असल में सोशल मीडिया पर आज भारतीय फिल्मी स्टार शाहरुख और पत्नी गौरी खान के साथ टोनी अशाई (Tony Ashai Pakisan) की फोटो सामने आई हैं। टोनी अशाई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ पाकिस्तान के दुष्प्रचार और अजेंडे में शामिल है। ज़ी न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक, दुबई एक प्रोजेक्ट में भी टोनी अशाई के साथ शाहरुख खान की भागीदारी है। सोशल मीडिया में शाहरुख खान के अलावा कुछ और सितारों के साथ भी टोनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
आपको बता दे की अमेरिका मे रहने वाला पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी भारत विरोधी दुष्प्रचार में शामिल था। भारत सरकार ने पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी को अपनी काली सूचि में डाल दिया है। अमेरिका में रहने वाला आर्किटेक्ट टोनी अशाई कश्मीर पर अजेंडा चलता रहा है और भारत के खिलाफ पाक के गुण जाता रहा है। उसी टोनी अशाई के साथ शाहरुख खान के पारिवारिक घनिष्ट सम्बन्ध है।
ज्ञान हो की टोनी अशाई डिजाइन कॉर्पोरेशन नाम की अपनी कंपनी के ज़रिये कई हॉलीवुड के सितारों के घर भी डिजाइन किए हैं। टोनी अशाई ने इमरान खान के साथ अपनी कई अलग-अलग मुलाकातों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से कुछ मुलाकात में टोनी ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा करने का दावा किया है।
आपको बता दे की शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान भी बड़े लोगो के घरों की इंटीरिअर डिज़ाइन की कंपनी का संचालन करती हैं। अब यह रिस्ता क्या कहलाता है, वह समझने के लिए ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं है। कुछ साल पहले दुनिया के सबसे आलीशान हिस्सों में से एक दुबई के पाम जुमेराह में शाहरुख ने घर खरीदने के बाद शाहरुख ने साल 2014 में दुबई में अपना एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। मीडिया रिपोर्ट्स (Zee News Inputs) के मुताबिक दुबई में ‘रॉयल एस्टेट्स बाय शाहरुख खान’ इस प्रोजेक्ट में घरों का इंटीरियर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने डिज़ाइन किया, जबकि शाहरुख के लॉस एंजिलिस बेस्ड आर्किटेक्ट दोस्त टोनी अशाई ने इस पूरे प्रोजेक्ट को डिजाइन किया।













