
मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के NH-57 किनारे एक ढाबे के पास खड़े पेट्रोल टैंकर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इधर, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, टैंकर जलकर खाक हो गया। घटना बजरंग चौक के पास हुई।
दरअसल, टैंकर दरभंगा की ओर से आ रहा था। ड्राइवर ने NH-57 किनारे राजू ढाबा के किनारे टैंकर खड़ा किया और खाने चला गया। कुछ ही देर में टैंकर से धुआं निकलता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते वो विकराल हो गई।

पेट्रोल में आग लगने से ढाबा के पास बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग मौके से भागने लगे। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, टैंकर पूरी तरह से जल चुका था। फायर ब्रिगेड ने फौरन आग बुझाया। किसी भी प्रकार की जान हानि नहीं हुई। अच्छी खबर यह है कि टैंकर ब्लास्ट नहीं हुआ। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’