महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती मनाई गयी

भास्कर समाचार सेवा

हाथरस/सासनी। कस्वा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने अगले श्रृंखला के रूप में एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल की भावना को बनाए रखने के लिए महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म को भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाया गया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जीवन चरित्र पर व्याख्यान दिया गया कि सुब्रह्मण्यम भारती एक महान कवि थे जिनका भारतीय भाषा में योगदान रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजीव अग्रवाल, अरुण कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...