
बॉलीवुड में अपने बोल्ड सींस तहलका मचा चुकी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का आज जन्मदिन है. उन्होंने अपने करियर के दौरान कुछ हिट फिल्में भी दी. जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें.
बॉलीवुड में अपने बोल्ड सीन से तहलका मचा चुकी तनुश्री दत्ता का आज जन्मदिन है. उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया परंतु बहुत कम फिल्में ही हिट होने में कामयाब रही. अपनी फिल्मों में कई हॉट और बोल्ड सींस देने के बावजूद उनकी फिल्में नहीं चल सकी. मगर अभिनेत्री ने अपनी छाप जरूर छोड़ी. आपकी जानकारी के लिए बता दें तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था.
View this post on Instagram
तनुश्री दत्ता का फिल्मी करियर बहुत छोटा रहा. बता दें कि उन्होंने अपना 18 किलो वजन भी कम किया था. अभिनेत्री पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं. साल 2004 में तनुश्री ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था और उसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. उन्होंने अपनी पहली फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिए थे जिसकी वजह से वो काफी मशहूर हो गई थी. साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से तनुश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनके साथ मुख्य अभिनेता के रूप में इमरान हाशमी थे.
तनुश्री ने कुछ कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया जो औसतन हिट साबित हुई. इन फिल्मों में रकीब, ढोल, गुड बॉय बैड बॉय, भागम भाग जैसी फिल्में शामिल हैं. तनुश्री दत्ता का नाम मीटू मूवमेंट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहा था. उन्होंने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि फिल्म ‘हाॅर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी.


















5 साल बहुत झेला है…’ईविल डेड’ वाले बयान पर तनुश्री दत्ता की सफाई: बोलीं—”मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद यह किसी…