पालीवाल कॉम्पलेक्स में हुआ भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। भाजपा कैंप कार्यालय पालीवाल कंपलेक्स पर भारतीय जनता पार्टी की संरचनात्मक बैठक संपन्न हुई ।जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री संजय गुर्जर उपस्थित रहे ।बैठक का संचालन नगर महामंत्री नवीन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।बैठक में मुख्य अतिथि संजय गुर्जर ने आगामी संगठन की कार्य योजना व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के तुरंत बाद लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने को कहा और भाजपा को विजय विजय बनाने का लक्ष्य रखा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उषा बंसल जिला मंत्री अरविंद दीक्षित ,वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सोलंकी ,जीतू खड़क वंशी ,राकेश गर्ग ,नवीन राजपूत ,अमित मावी,सचिन सैनी ,सैनी पायल गौरव सौरभ प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...