ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने सामूहिक विवाह समारोह के उद्घाटन के बाद नव दंपतियों को दिया सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

भास्कर समाचार सेवा

नजीबाबाद। नगर के आचार्य आर एन अकेला इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख तप राज सिंह देशवाल ने विवाह बंधन में बंध रहे नव युगल युवक-युवतियों उनके परिजनों अतिथियों एवं कार्यक्रम में लगे विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। मुख्यमंत्री का सपना है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जो कि विकास की पंक्ति में सबसे पीछे खड़ा व्यक्ति है उसे सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक प्राप्त हो । इसलिए सरकार का ध्यान गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम किए जाने चाहिए। इसमें प्रदेश सरकार वर कन्या को उपहार स्वरूप धनराशि, शादी का जोड़ा गहने आदि उपलब्ध कराती है । उन्होंने सभी ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस तरह पात्र लाभार्थियों का चयन करके ब्लॉक में नामांकित कराएं ताकि उनको इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने विवाह के बंधन में बंध रहे युवक युवतियों से आह्वान किया कि अपने परिवार एवं परिवारजनों से अच्छा व्यवहार करें। जिससे कि सामाजिक सद्भाव बना रहे। इस दिव्य भव्य कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नजीबाबाद ज्योति चौधरी ने आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में खंड विकास कार्यालय नजीबाबाद का समस्त स्टाफ तत्पर है। सरकारी योजनाओं के लिए किसी भी समय हमारे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ,सहायक विकास अधिकारी एवं उनसे संपर्क करें। उनका उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ,सबका प्रयास के आधार पर कार्य हो रहे हैं। यह कार्यक्रम उसका उदाहरण है। इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों वर्ग के युवक-युवतियों का विवाह बिना किसी भेदभाव से हो रहा है । समाज कल्याण अधिकारी बिजनौर, अमरोहा, व्यापारी नेता कपिल सर्राफ, मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, आर्य विरेन्द्र शर्मा, जुगनेश कुमार, जिला मंत्री बलराज त्यागी, विक्रम सिंह खोबे, वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह,डा रितेश सैन, अध्यक्ष प्रधान संघ प्रशान्त चौधरी, प्रधान धीर सिंह,दलीप कुमार बौद्ध,अरुण शर्मा, सुनील खाईखेडी,संकोच कुमार, सरदार सुभाष सिंह, नरेंद्र सिंह, निखिल कुमार, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 89 वर कन्याओं का हिन्दू रीति रिवाज एवं 3 वर कन्याओं का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने किया। समस्त वैवाहिक कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार, नजीबाबाद गायत्री सिद्ध पीठ के सम्मानित आचार्यो द्वारा कराए गए। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत सभी अतिथियों व कन्याओं के परिजनों ने सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया । उपस्थित अतिथियों ने विवाह बंधन में बंधे वर कन्याओं को शासन से दी जाने वाली धनराशि उपहार एवं विवाह का प्रमाण पत्र एवं आशीर्वाद देकर उनके दांपत्य जीवन खुशहाल होने की कामना की।

खबरें और भी हैं...