इश्क के आगे हार गया खून का रिश्ता: फरहान से शादी के बाद मोनालिसा का नया ठिकाना कहां? देखें VIDEO

तिरुवनंतपुरम/प्रयागराज: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनीं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई वीडियो नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। ‘वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर मोनालिसा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। महज 6 महीने के प्यार के खातिर मोनालिसा का घर-परिवार ठुकरा देना उनके फैंस और माता-पिता के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

“कभी शादी नहीं करूंगी” कहने वाली मोनालिसा का यू-टर्न

मोनालिसा की शादी की खबर के साथ ही उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। करियर की शुरुआत में उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा था, “मम्मी-पापा मना करते हैं और मैं भी कहती हूं कि मुझे कभी शादी नहीं करनी है। मैं अपने माता-पिता को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी।” उन्होंने यहां तक दावा किया था कि वह कभी शादी के लिए ‘हां’ नहीं कहेंगी। लेकिन अब अचानक फरमान के लिए अपना घर-बार छोड़ देने के फैसले ने उनके पुराने बयानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केरल के मंदिर में लिए सात फेरे, मांगी पुलिस सुरक्षा

मोनालिसा और फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर मंदिर में कथित तौर पर शादी रचाई है। मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने बताया कि उन्हें केरल की संस्कृति और वहां के मंदिर बेहद पसंद आए, इसलिए उन्होंने वहीं बसने का मन बनाया है। हालांकि, यह शादी इतनी आसान नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा का आरोप है कि उनके परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते उन्हें घर से दूर भागकर शादी करनी पड़ी।

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से करने जा रही हैं डेब्यू

जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही मोनालिसा अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। सेलिब्रिटी बनने के बाद उनकी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर कैमरे की नजर रहती है। उन्होंने कहा कि वह और फरमान अब केरल में ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने की कोशिश करेंगे।

एक तरफ जहां मोनालिसा इसे अपने प्यार की जीत बता रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनके इस कदम को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे निजी आजादी बता रहे हैं, तो कुछ उनके माता-पिता के प्रति इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News Uu (@newsuu9)

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

71 − = 68
Powered by MathCaptcha