रोटी थूक लगा कर बनाने वाला गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद ।थाना टीला मोड़ पुलिस ने एक होटल पर थूक लगा कर रोटी बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक होटल पर रोटी बनाने वाला व्यक्ति रोटी के ऊपर थूक रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए थाना टीला मोड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पसोंडा स्थित मदीना होटल में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने थाना टीला मोड़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी नसीरुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन निवासी किशनगंज बिहार जो मदीना होटल पसोडा पर रोटी बनाता है गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...