Breaking : पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला..AI समिट में हंगामा करने वाले आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

इंडिया एआई इम्पैक्ट 2026 (India AI Summit 2026) में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका को खारिज करते हुए 5  दिन की पुलिस रिमांड में भेजा दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को हुए हंगामे के सिलसिले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में दर्ज FIR में कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment