आर्दश अध्यापक के साथ अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनकर महाविद्यालय, परिवार व समाज का नाम रोशन करें : साईंम राजा


भास्कर समाचार सेवा
किरतपुर।मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, किरतपुर का बी0एड0 फाईनल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए।
मेहरीन ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, महजबी परवीन ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 77.57 प्रतिशत अंकों के साथ मनीषा रानी तृतीय स्थान पर रही। मुस्लिम फण्ड बसी किरतपुर के सदर व काॅलेज के प्रबंधक मौहम्मद साइम राजा साहब ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप आर्दश अध्यापक के साथ अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनकर महाविद्यालय, परिवार व समाज का नाम रोशन करें। प्राचार्य डॉ0 मोहित बंसल जी ने छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में हर एक कार्य दिल से करना, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। बी0एड0 विभागाध्यक्ष डॉ0 बेगराज यादव ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए हमें हमेशा सीखने का जज्बा रखना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता पंकज यादव, विवेक गुप्ता, रजनी अग्रवाल, निखिल भटनागर व अंतिम चैधरी ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...