बुलंदशहर ने दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से एक ही परिवार क सात की मौत

बुलंदशहर । बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट में सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को शुक्रवार को बस ने रौंद दिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के थाना चंदपा के गांव मोहनपुरा से 3 अक्टूबर को 56 लोग बस से वैष्णो देवी की यात्रा निकले थे। पहले यह लोग हरिद्वार पहुंचे। वहां से तीर्थयात्रियों की बस नरोरा में गांधी घाट पर पहुंची। रात अधिक होने के कारण ड्राइवर ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे के निकट नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान की ओर जाने वाले खड़ंजा पर बस खड़ी कर दी। कुछ यात्री खड़ंजा पर सो गए। शुक्रवार सुबह एक अन्य बस ने सो रहे लोगों को रौंद दिया। मरने वालो में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपित ड्राइवर बस छोड़कर वहां से फरार हो गया।

इस मामले को लेकर संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “इस बस में अधिकतर लोग हाथरस के रहने वाले थे, ये बस वैष्णों देवी से वापस आई थी। 2 बजे रात आई इस बस से लोग उतरकर इधर-उधर चले गए, बस के लगभग 7 यात्री, जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे थ, ये सातों बस से उतरने के बाद बस के आगे थोड़ी दूरी श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर जाकर सो गए थे। लगभग सुबह 4 बजे के आसपास एक दूसरी तीर्थयात्रियों की बस आई और सातों उसकी चपेट में आ गए।”

घटना के बाद घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं मामले की जांच जारी है और फरार बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं मामले की जांच जारी है और फरार बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

51 − = 43
Powered by MathCaptcha