दबंगई इस कदर कि युवक ने दांत से अपने दोस्त के काटे कान, फिर कर दिखाया ये…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। जहां आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार में दबंग युवक ने दोस्तों के साथ एक युवक को जमकर पीटा और सिर पर डंडा मार कर सिर फोड़ दिया। साथ ही पीड़ित के पकड़ने पर दांत से कान को काट लिया। परिजनों ने घायल युवक को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर आशियाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विषय में पता लगा रही है।

बीच सड़क पर नशेबाजों का ड्रामा

बंगला बाजार ताड़ीखाना निवासी छोटू शनिवार शाम अपनी मछली की दुकान पर गया था। जहां से रात में घर लौटते वक्त गोलू व उसके तीन दोस्तों ने उसे रोक लिया। यह लोग बीच सड़क पर नशेबाजी कर रहे थे। विरोध पर इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। घर की तरफ बढ़ने पर दौड़ा कर पकड़ लिया और मारपीट कर सिर फोड़ दिया। छोटू ने हिम्मत कर गोलू को पकड़ा तो उसके साथी ने दांत से कान काट लिया। हमले में छोटू खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले।

परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमा

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल छोटू को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया दोनों के बीच नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ। रविवार को इलाज के बाद पीड़ित ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

43 + = 50
Powered by MathCaptcha