महागौरी की पूजा कर जिमाया कन्या व लंगूर

पूजन कर कराया भोजन
मुकेश शर्मा
सिकंदराबाद। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। भक्तगण पूजा, हवन, यज्ञ कर कन्या लांगुर को जिमाया जाता है।
भक्तगण अष्टमी नवमी की तैयारी साते को ही करनी शुरू कर देते हैं। घर में मंदिरों को सजाया जाता है और कन्या लांगुर को जिमाने के लिए नए-नए दान स्वरूप उपहार देने के लिए खरीद कर लाये जातें है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को कन्या लांगुर का पूजन कर उन्हें भक्त भोजन कराते हैं और उनको दान स्वरूप उपहार देकर कन्या लांगुर से आशीर्वाद लेते हैं। अष्टमी नवमी को कन्या लांगुर भी घर घर जाने के लिए इंतजार कर रहे होते हैं।

खबरें और भी हैं...