दो घरों में दबिश देकर 250 लीटर कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा, फरार हुए तस्कर

घाटमपुर।कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव में पुलिस ने देर रात दबिश देकर दो घरों में कई पीपों में लहन व कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस को आता देखकर कच्ची शराब बनाने वाले मौके से भाग निकले। पुलिस को जिनके घरों से लहन व कच्ची शराब मिली हैं उनपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही हैं। शुक्रवार देर रात पुलिस ने घाटमपुर क्षेत्र के रेउना गांव निवासी हरिनाम पुत्र दनकी व करिया पुत्र हरिनाम के यहाँ छापा मारा.

इस दौरान पुलिस को दोनों के घर से अवैध शराब बनाने का सामान समेत गैस सिलेण्डर, गैस चूल्हा , रैगुलेटर, पाइप तथा टीन का डिब्बा व पतीला तथा  लगभग 240 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग दस कुंतल लहन मिला जिसे पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया पुलिस को आता देख दोनों शराब तस्कर मौके से भाग निकले। घाटमपुर थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई हैं। आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

99 − 97 =
Powered by MathCaptcha