कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन के चावल से भरा ट्रक पकड़ा

ट्रक से तीन सौ कु0 सरकारी चावल बरामदचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। राशन की कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हैं। गत एक सप्ताह में सिकंदराबाद पूर्ति विभाग ने दूसरी बार कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी चावलों से भरे ट्रक को पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया है।
आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि एसडीएम द्वारा उनको सूचना दी गई कि बिलसुरी चौकी पर चावल चावल से भरे एक ट्रक को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। जिसकी जांच हेतु पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह हमराह मूर्ति लिपिक अंकित धनकर के साथ मौके पर पहुंची और चावल से लद ट्रक का सत्यापन विपणन निरीक्षक रामचंद्र पासी से कराया गया और मौके पर वाहन चालकों से पूछताछ की गई चालको द्वारा बयान दिया गया कि रंजीत सिंह पुत्र मनमौजी सिंह निवासी गांव दिल राम कासगंज एवं दीपक पुत्र खुशीराम निवासी कासगंज गाड़ी में अनाज मंडी कासगंज की दुकान से 300 कुंतल चावल लेकर अंबाला हरियाणा के पास पेवा जा रहे थे। बिलसुरी क्षेत्र में सिकंदराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनको रोक लिया। कागजात मांगे गए कागज नहीं दिखाने गए। जांच हेतु पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चावलों को हाट शाखा केंद्र सिकंदराबाद ले जाया गया। जान पिक्चर ने बताया कि प्रथम दृष्टा चावल सरकारी प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक में 11 कट्टे झूठ के पाए गए जबकि 558 कट्टे चावल से भरे प्लास्टिक के पाए गए जिसका वजन 302 पॉइंट 75 कुंतल नए कालीकट ओ के बताया गया है। आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह की तहरीर पर आशीष पुत्र अनिल गुप्ता, जुगल किशोर पुत्र रूपाली, रंजीत सिंह पुत्र मनमौजी सिंह, दीपक पुत्र खुशीराम उपरोक्त निवासी कासगंज के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताते चलें कि तीन रोज पूर्व औद्योगिक क्षेत्र चोखा बाद में भी पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने एक चावलों से भरा एक ट्रक पकड़ा था जो कि कालाबाजारी के लिए जा रहा था वह भी कासगंज का बताया गया है। इसको देखकर लगता है कि कासगंज से कालाबाजारी का कारोबार जोरों पर है।

खबरें और भी हैं...