इस बार बटन बदल कर हरियाणा की तकदीर बदला दो : भगवंत मान

भास्कर समाचार सेवा बलराम शर्मा

रोहतक /आदमपुर, आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को आदमपुर उपचुनाव में आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए पहुंचे। उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए रोड शो निकाला। सबसे पहले वे जवाहर नगर पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात की। इसके बाद समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह के साथ चिकनवास से रोड शो की शुरुआत की। उन्होंने रोड शो के दौरान 15 किलोमीटर की दूरी की, पीरावाली तक उनका काफिला चला।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान न अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों को नए कानून चाहिए तो अच्छे लोगों को चुनिए। अच्छे लोगों को चुनोगे तो अच्छे फैसले होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने विश्वास किया, आम आदमी पार्टी ये विश्वास टूटने नहीं देगी। यही बदलाव गुजरात में भी होगा और हिमाचल प्रदेश में भी बदलाव होगा। यही बदलाव आदमपुर में भी होगा।

कहा, अब देश में बदलाव का वक्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब देश में बदलाव का वक्त है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी से जनता को बड़ी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि देश की जनता आम आदमी पार्टी की बड़ी उम्मीदों से देख रही है। जिस प्रकार पहले दिल्ली और अब पंजाब में जनता का प्यार मिला, उससे साबित होता है कि लोगों की सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति चाहिए। अब पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है।

92 में से 82 एमएलए पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ कर जीते : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ढंडूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में 92 में से 82 विधायक पहली बार चुनाव लड़कर जीते हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने बच्चों से बचपन छीन लिया, युवाओं से जवानी छीन ली और बुजुर्गों से बुढ़ापा छीन लिया। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आओ इस भ्रष्ट व्यवस्था की उखाड़ फेंके।
उन्होंने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि माता और बहनें भी बाहर आकर जब सुनने लग जाएं तो इसका मतलब तब्दीली आने वाली है।

एक साल में दरख़्त भी अपने पत्ते बदल लेंदा, तुसी भी बदल ल्यो : भगवंत मान

रोड शो के दौरान भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि एक साल में दरख़्त भी अपने पत्ते बदल लेंदा, तुसी भी बदल ल्यो। उन्होंने कहा कि आदमपुर के लोगों ने जो प्यार दिया जो सम्मान दिया वो इसको जिंदगी भर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहे कुछ भी बन जाऊं आप लोगों के बीच रहूंगा।इस मौके पर आम आदमी प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा और संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...