मुख्य सचिव ने किया प्रगति मैदान में यूपी पवेलियन का उद्घाटन


भास्कर समाचार सेवा
नई दिल्ली।
सोमवार को दिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित किए जा रहे हैं व्यापार मेला के अंतर्गत यूपी पवेलियन का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डी एस मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव के साथ निदेशक उदयोग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औदयोगिक विकास प्राधिकरण के स्टॉल का निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह द्वारा मुख्य सचिव का अपने स्टॉल पर स्वागत किया गया तथा साथ ही उन्होंने प्राधिकरण द्वारा डिस्प्ले की गई योजनाओं के संबंध में मुख्य सचिव को अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान मेँ आयोजित किए जा रहे व्यापार मेले में यमुना एक्सप्रेसवे औदयोगिक विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यूपीसीडा सहित कई अन्य सरकारी संस्थानों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से प्रारंभ होकर 27 नवंबर तक चलेगा। जिसमें देश विदेश की सैकड़ों नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

खबरें और भी हैं...