एम अब्दुल करीम एकेडमी में बच्चों ने स्टाल लगाकर बाल दिवस मनाया

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबाद l नगर स्थित प्रतिष्ठित एम. अब्दुल करीम अकादमी शिकोहाबाद में बच्चों के द्वारा स्टॉल्स लगाईं गयीं।
जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह दिखाया और छोटे व्यापारी बनकर लाभ कमाया।
स्कूल में चाउमीन, भेलपुरी, पानी के बताशे, ब्रेड पकोड़ा, फ्रूट चाट, चने छोले, पेस्ट्री , पेटीज़ आदि के दुकानें लगाईं।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक नईम एच.अंसारी ने स्वयं इसमें भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों के साथ कार्यक्रम में नगर के कुछ समाजसेवी भी आए जिन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया l इस अवसर पर एम अब्दुल करीम एकेडमी के
उप प्रधानाध्यापक शकील वारसी, सीमा यादव, शादाब खान और सभी अध्यापकों ने सभी बच्चों के साथ स्टाल्स में उनकी सहायता की। पूर्व
वार्ड सभासद शमीम बाबू ने प्रोग्राम में शामिल होकर बच्चों से बड़ी खरीदारी करके बच्चों का हौंसला बढ़ाया। शमीम बाबू ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम होने से बच्चों का उत्साह वर्धन होता है और उनकी महत्वाकांक्षा के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी करते हैं

खबरें और भी हैं...