भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया बच्चों को प्रोत्साहित

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। जो बच्चे किसी भी कंप्टीशन में भाग लेकर विजयी होते हैं तो वह अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ अपने देश और समाज का भी नाम रोशन कर गौरवान्वित करते है। इसके अलावा बच्चें की छिपी प्रतिभा जाग्रत होती है।
यह बातें बुधवार को नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में अब्बल आए छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि के रूप में मौजूद विशेष शाखा प्रबंधक हाथरस विवेक कुमार पांडेय ने बताईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहायक शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया। मुख्य बीमा सलाहाकार ज्ञानेन्द्र कुशवाहा ने बीमा और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं अतिथियों द्वारा उदभव वार्ष्णेय, गोपी अग्रवाल, युवराज वार्ष्णेय, आयुष वार्ष्णेय, आन्या शर्मा, पीहू शर्मा, सृष्टि वार्ष्णेय, सरिया खान, निहाल कुमार और तनिष्क सिंह को उनकी कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विकास सिंह व स्कूल स्टाफ शिक्षक शिक्षिकायें एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...