जेपी इंटरनेशनल स्कूल के सृजन वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

विधायक लक्ष्मीराज व विकास चौधरी रहे उपस्थित
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। नगर के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक व नाटक के माध्यम से धमाल मचाया
मंगलवार को एसडीम कोर्ट स्थित नगर के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में सृजन वार्षिक वार्षिकोत्सव मनाया गया।जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज व विकास चौधरी स्वदेशी विकास मंच ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया ।तदुपरांत गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया ।इस मौके पर बच्चों ने नाटक ,राजस्थानी गीत ,पंजाबी सॉन्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए दर्शकों दर्शकों का अभिभावकों का मन मोह लिया ।बच्चों ने नाटक के माध्यम से स्वच्छ अभियान ,सती प्रथा ,बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए नाटक के माध्यम से संदेश दिया। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल को सजाया गया ।मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य व स्कूल के प्रबंधक संजीव चौधरी चेयरमैन ,सचिन चौधरी ,अमित चौधरी ने चेयरमैन ने सॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक प्रोग्राम भी समय-समय पर करते रहना चाहिए ।स्कूल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी बच्चों को वार्षिक उत्सव में धमाल मचाया ।बच्चों के मानसिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खेलकूद भी आवश्यक है ।स्कूल की प्रधानाचार्य पारूल चौधरी उपप्रधानाचार्य आभा शर्मा ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...