
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य काजी शादाब ने डीएम से शिकायत की। नगर निगम के वार्ड संख्या-76 के खुशहाल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था ठप हो जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
बताया, खुशहाल कॉलोनी में चारों तरफ गंदगी का ढेर लगा है। नालियाँ कूड़े से अटी पड़ी है, नालियों का पानी गंदगी के कारण सड़कों पर आ गया है। सड़क पर जगह-जगह सिल्ट पड़ी है, जिससे लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानी हो रही है। संक्रामक बीमारियाँ फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नगर निगम द्वारा कई दिनों तक सफाई नहीं करायी जाती है, जिससे गंदगी बढ़ जाती है। सर्दी के दिनों में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। सफाई व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। सफाई सुपरवाईजर की लापरवाही के कारण पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है, यह गम्भीर विषय है, जिसकी जांच कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
नहीं रिसीव हुए अधिकारियों के फोन
नगर निगम में कैसे हालात है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारियों के फोन तक नहीं उठे। इस संबंध में जब अपर नगरायुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनके फोन रिसीव नहीं हुए।













